उत्तराखंडचुनावदेहरादूनराज्य

निकायों में लहराएगा कांग्रेस की जीत का प्रचम : शीशपाल

उत्तराखण्ड : 24 जनवरी 2025 ,देहरादून। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान पर प्रतिक्रिया दी है प्रदेश में लगभग मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ जिसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग मतदान में लगे सभी कर्मचारीयो और पुलिस प्रशासन का उन्होंने हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरा सहयोग किया है।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पूरे प्रदेश में मतदाताओं ने उत्साह के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया है, उससे निश्चित तौर पर निकायों में कांग्रेस की जीत का प्रचम लहराएगा। वहीं दूसरी और करन माहरा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बड़े पैमाने पर मतदाता सूचियो से कांग्रेस समर्थकों व अन्य लोगों के नाम गायब थे। जिससे दूर-दूर से मतदान के लिए आए हुए लोगों को मायूस होकर बिना मतदान किये ही वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा, जो निश्चित तौर पर मतदाता सूचियो में गड़बड़ी के लिए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की ओर इशारा कर रहा है। लोकतंत्र में मतदान करना हर मतदाता का अधिकार है, लेकिन अगर उसका नाम मतदाता सूची से ही गायब कर दिया जाए तो यह उसके मताधिकार के लोकतांत्रिक अधिकार पर सीधा-सीधा हमला है।

करन माहरा ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम राजधानी देहरादून में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनके के परिवार का नाम जिस तरीके से मतदाता सूची से गायब किया गया। निश्चित तौर पर यह निंदनीय है और मतदान के अधिकार पर सीधा-सीधा हमला है। हरीश रावत कोई साधारण व्यक्ति नहीं है उनके परिवार का नाम मतदाता सूची से कैसे गायब हुआ इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। यह प्रकरण साबित करता है की मतदाता सूचियों से भाजपा नेताओं के इशारे पर बड़े पैमाने पर विपक्षी दल के नेताओं उनके समर्थकों और परिजनों के नाम काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि यही नहीं राजधानी देहरादून के ही वार्ड नंबर 49 भगत सिंह कॉलोनी में जिस तरीके से पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर पोलिंग बूथों से विपक्ष के अभिकर्ताओं को बाहर निकाला गया। इसके अलावा वार्ड 20 में भी भाजपा के लोगों द्वारा फर्जी मतदान कराये जाने की शिकायत आई है, जिसका कांग्रेस समर्थकों ने विरोध किया। इसके बाद यहां मतदान में व्यवधान भी उत्पन्न हुआ। यह सब निंदनीय कृतय होने के साथ-साथ निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान व्यवस्था पर भी प्रसन्न चिन्ह खड़ा करता है।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देहरादून महानगर के लगभग हर वार्ड और प्रदेश भर के नगर निगम, नगर पालिका क्षेत्र और नगर पंचायतो से शिकायत आई है कि बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियां से गायब हैं। कहीं-कहीं पर तो पूरे मोहल्ले के नाम ही मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, इसके अलावा पोलिंग बूथ के स्थान भी बदले गए हैं जहां पहले पोलिंग मतदाताओं के नजदीक होते थे इस बार कई जगह उनको दूर कर दिया गया। जिससे बुजुर्ग और नये मतदाताओं को उन स्थानों को खोजने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जिस कारण बड़ी संख्या में मतदाताओं को निराश होकर बिना मतदान किए ही वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button