उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

उत्तराखण्ड : 14 जनवरी 2025 ,देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने निकाय चुनाव प्रचार अभियान का दौरान कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के साथ सीधा संवाद ही जन समस्याओं को समझने का सबसे बेहतर जरिया होता है।

इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय हरबंस कपूर को याद करते हुए कहा कि कैंट विधानसभा की बात बिना उनके नाम के नहीं की जा सकती है। कैंट विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित रहने वाले कपूर साहब के कारण कैंट विधानसभा भाजपा का गढ़ माना जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक सफलता का कारण उनका जन सरोकारों के साथ हमेशा जुड़ा रहना ही होता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल मेरे मन में आया कि इस चुनाव में रजनी रावत कहीं दिखाई नहीं दे रही है मैंने उन्हें फोन मिलाया और कहा कि क्या बात है दीदी क्या आपको बुलाने के लिए मुझे कुछ विशेष करना होगा क्या? तो उन्होंने कहा कि मेरे भाई का फोन आ गया और क्या करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में हवा है।

लोगों को पता है कि अगर राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार होगी तो और भी अधिक तेज गति से विकास होगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने आज विकास नगर के हरबर्टपुर और सहसपुर में चुनाव प्रचार किया जिसमें विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी उनके साथ रहे। मुख्यमंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा राज्य के सभी निकायों के लिए अलग—अलग संकल्प पत्र लाने जा रही है जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री भाजपा मुख्यालय से जल्द करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button