जम्मू कश्मीर

कश्मीर में सीआरपीएफ की तिरंगा बाइक रैली के जरिये देशभक्ति और एकता का जोशीला प्रदर्शन किया गया

कश्मीर। कश्मीर में सीआरपीएफ की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली निकाली गयी। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने देशभक्ति और एकता का जोशीला प्रदर्शन किया। यह रैली बुलेवार्ड रोड से शुरू हुई और निशात गार्डन पर समाप्त हुई। सीआरपीएफ की तिरंगा बाइक रैली में स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। तिरंगा बाइक रैली के दौरान सीआरपीएफ की महिला और पुरुष बल जब अपनी सजी-धजी मोटरबाइकों पर सवार होकर निकले तो वह दृश्य देखते ही बन रहा था। इस तिरंगा बाइक रैली के माध्यम से कश्मीरी अवाम के बीच एकता और गौरव की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास भी किया गया। प्रभासाक्षी से बातचीत में जवानों ने कहा कि यह तिरंगा बाइक रैली राष्ट्र के प्रति हमारे समर्पण का प्रतीक है।
हम आपको यह भी बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में हर घर तिरंगा अभियान एक जन आंदोलन बन गया है। उन्होंने कहा है कि हमारा प्यारा और विजयी तिरंगा दुनिया में ऊंचा लहराए। सिन्हा ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय ध्वज को अपने घर ले जाएं और इसे गर्व एवं सम्मान के साथ फहराएं तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में, केंद्र शासित प्रदेश में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान को अपनाया है और इसे गर्मजोशी से अपना समर्थन दिया है। उपराज्यपाल ने लोगों से तिरंगा रैली, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, तिरंगा संकल्प जैसे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button