पिथौरागढ़

पुलिस ने निभाया मानवता का फर्ज !

उत्तराखंड : 10 जून 2024 ,पिथौरागढ़। छारछुम क्षेत्र में भटक रही महिला को थाना बलुवाकोट पुलिस ने सकुशल उसके घर पहुंचाकर मानवता का फर्ज निभाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज डॉयल 112 के माध्यम से थाना बलुवाकोट पुलिस को सूचना मिली कि, एक महिला छारछुम क्षेत्र में भटक कर आ गई है। उक्त सूचना पर थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा एस.ओ. अनिल आर्य के नेतृत्व में उक्त महिला से पूछताछ की गई तो महिला द्वारा अपना नाम हंसा देवी पत्नी रणजीत सिंह निखुरपा, निवासी नानासेन कोतवाली मुनस्यारी जिला पिथौरागढ़ बताया। जिस पर बलुवाकोट पुलिस द्वारा थाना मुनस्यारी से संपर्क कर हंसा देवी के पति रणजीत सिंह से संपर्क कर चौकी मदकोट बुलाया गया। थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा उपरोक्त महिला को प्राइवेट कार से हेड कांस्टेबल संजीव कुमार व महिला कांस्टेबल सरोजिनी बडाल के साथ चौकी मदकोट भेजा गया जहां चौकी मदकोट में उपरोक्त महिला हंसा देवी को उसके पति रणजीत सिंह के सुपुर्द किया गया। महिला के पति द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button