उत्तराखंडदेहरादूनमनोरंजन

जनजातीय महोत्सव में आज मंत्री जोशी ने कहा एकलव्य स्कूल खोले जा रहे है !

देहरादून/उत्तराखण्ड: 28 Jan.–2024: खबर…. राजधानी से रविवार को देहरादून स्थित परेड मैदान में आज   राज्य जनजातीय शोध संस्थान की ओर से आयोजित जनजातीय महोत्सव में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग प्रतिभाग किया। इस मौके पर जनजातीय महोत्सव के द्वितीय दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

वही इस  कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के राज्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न राज्यों द्वारा लगाई गए स्टालों का अवलोकन किया गया। वही इस अवसर पर दर्जाधारी कैलाश पंत, निदेशक संजय सिंह टोलिया, अपर निदेशक योगेंद्र रावत, टीआरआई समन्वयक राजीव सोलंकी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा जनजातीय संस्कृति को बढ़ाने के लिए राज्य जनजातीय शोध संस्थान (TRI) देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जवजातीयों के संवर्धन के लिए अभूतपूर्ण कार्य किये। हमारी सरकार प्रदेश में राज्य की 05 जनजातियों के सुद्‌द्धीकरण के लिये कार्य कर रही है। उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के लिए आस्तत्व, और आत्मनिर्भरता का जो मंत्र दिया था उसका आज संपूर्ण देश में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पालन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा मोदी सरकार का मानना है कि जनजातीय समाज का मजबूत और आत्मनिर्भर बनना देश और प्रदेश की उन्नति के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा यह जनजातीय महोत्सव जहां एक ओर जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहा है,

उन्होंने कहा हमने आजादी के नायकों की भूली बिसरी वीर गाथाओं को देश के सामने लाना है, यह हमारा कर्तव्य है! और हम आदिवासियों द्वारा किए गए महान बलिदानों को कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा आज चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या चिकित्सा का क्षेत्र हो आदिवासी समाज के हितों का ध्यान रखकर ही देश और प्रदेश की सरकारें अपनी समस्त योजनाएं बना रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ चल रही है। साथ ही 50 प्रतिशत आदिवासी आबादी वाले क्षेत्र में एकलव्य स्कूल खोले जा रहे है। मंत्री ने कहा डबल इंजन सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि एक ओर जहां कालसी, बाजपुर एंव खटीमा में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का संचालन किया जा रहा है! उन्होंने जनजाति कल्याण विभाग और राज्य जनजातीय शशेष संस्थान को सने सुन्दर आयोजन के कि बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button