
देहरादून/उत्तराखण्ड: 12 JAN.–2024: खबर…. राजधानी से शुक्रवार को देहरादून स्थित कोतवाली विकासनगर में आज दिनांक 12/01/2024 को कोतवाली विकासनगर पर सूचना प्राप्त हुई की एक महिला का शव शाक्ति नहर इन्टेक ढकरानी पावर हाउस में तैर रहा है। वही इसी के साथ सूचना से उच्चाधिकारी गणो को अवगत कराते हुए कोतवाली विकास नगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
वही इस मौके पर जल पुलिस की मदद से मृतक महिला के शव को शक्ति नहर इन्टेक से बाहर निकाला गया। आसपास के लोगों से मृतक महिला के संबंध में जानकारी करने पर शव की शिनाख्त नही हो पायी। महिला के शव पंचायतनामें की कार्यवाही कर शव को शिनाख्त हेतु 72 घंटे के लिए मोर्चरी विकासनगर मे रखा गया है। वही इस दौरान शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।