उत्तराखंडत्योहार/दिवसदेहरादून

राज्यपाल ने नव वर्ष 2024 की बधाई के साथ दिया संदेश!

The Uttarakhand Governor, gave a message, with congratulations, for New Year 2024

देहरादून/उत्तराखण्ड:31 Dec.–2023: खबर…. राजधानी से रविवार को देहरादून स्थित उत्तराखण्ड राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने समस्त प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2024 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने नव वर्ष 2024 में समस्त प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और सभी के जीवन में प्रगति, खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की है।

इस दौरान  राज्यपाल ने कहा कि यह नव वर्ष आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द एवं शांति का मार्ग प्रशस्त करे। उन्होंने कहा की नव वर्ष नए संकल्प के साथ एक नवीन आरम्भ का अवसर है। राज्यपाल ने प्रदेश वासियों से आह्वान किया कि हमें मिलकर नई सोच, नई ऊर्जा और नई आशा के साथ देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि किसी भी सफल यात्रा में छोटे-छोटे पड़ावों का बहुत महत्व होता है, इसी प्रकार 2047 के विकसित भारत की यात्रा में वर्ष 2023 की उपलब्धियों का विशेष स्थान है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने नीति निर्धारण और क्रियान्वन के केंद्र में लाभार्थियों को स्थान दिया है। आज हमारी नीतियां और योजनाएं जमीनी स्थितियों को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं, क्रियान्वन के लिए टास्क फोर्स बनाई जाती हैं, और सामाजिक सहयोग के माध्यम से अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

वही इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि “सुदृढ़, समृद्ध एवं स्वावलंबी” भारत का निर्माण राष्ट्र के स्वप्न हैं और हम सबका संकल्प है। जिस प्रकार 2023 में हम सभी उत्तराखण्ड वासियों ने ईमानदार प्रयासों से कार्य किये हैं, हमें शपथ लेनी चाहिए कि इस क्रम को 2024 में और तेज गति के साथ आगे ले जाएँ। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर भारतवासी कृत संकल्पित है, आने वाला समय भारत के उत्तरोत्तर प्रगति का हो, इसके लिए हम सभी को आज से ही कार्य करना है, इसलिए प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि “यही समय है, सही समय है” जिसे हम सभी को चरितार्थ करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button