उत्तराखंडकुमाऊंदेहरादूनमनोरंजन

कुमाऊँ की महिलाओं का स्थानीय जनान्दोलनों में योगदान ’’ पुस्तक का विमोचन! CM

देहरादून/उत्तराखण्ड: 11 Dec.–2023: खबर…. राजधानी से सोमवार को देहरादून स्थित सायं मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  प्रो सावित्री कैड़ा जन्तवाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘ कुमाऊँ की महिलाओं का राष्ट्रीय संग्राम तथा स्थानीय जनान्दोलनों में योगदान (बीसवी सदी) पुस्तक का विमोचन किया।  वही इस मौके पर सीएम  ने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति का स्वतंत्रता संग्राम, जन आंदोलनों के साथ उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन में सक्रिय भागीदारी रही है।

वही इस दौरान सीएम ने प्रो. सावित्री कैड़ा जन्तवाल के इन सामयिक विषयों पर शोध कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के व्यापक हित में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रो. जंतवाल इतिहास अनुसंधान, सामाजिक आर्थिक सुधार, सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण के साथ पर्वतारोहण के क्षेत्र में भी महिलाओं की प्रेरणास्रोत रही है।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता आर्या, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द वर्धन, सचिव श्री दिलीप जावलकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button