उत्तराखंडदेहरादूनमनोरंजन

अजूबा शो का खूब प्रचार से भी नही चला दून पर काला जादू! आखिर क्यो.?

जादूगरी माया संस्सार में  डस गई ये मोबाईल और मंगाई !

Spread the love

 

देहरादून/उत्तराखण्ड: 30 JULY .. 2023, खबर… राजधानी से रविवार को बता दे कि देहरादून स्थित GMS रोड स्थित माया फार्म में जादूगर सम्राट अजूबा ने अपने जादू का प्रदर्शन का शुभारंभ 21 JULY  2023, शुक्रवार को किया।  आपके शहर देहरादून  में जादुई धुम मचाने आ गये है। वही इस  जादूगर सम्राट अपनी कला से देहरादून  का मनोरंजन करने देहरादून में पहली बार अपने जादू का शो कर रहे हैं।

वही जिसमें वही जादू का पहला शो शाम 4ः00 pm बजे से होगा। इसके बाद दूसरा शो शाम 7ः00 pm बजे से दिखाया जाएगा। साथ ही शनिवार और रविवार के दिन 3 शो होंगे। वही  सम्राट अजूबा जादूगर अपने जादूगरी माया संस्सार के माध्यम से जादु के नए नए चमत्कारों के साथ अपनी हैरत अंगेज प्रस्तुतियांकि शुरूआत की गई। इस जादू के शो देखने के टिकट की किमत प्रत्येक व्यक्ति से 500रू0,300रू व 200रू रखी गई है। जो कि देखा जाए इस लिहाज से लोगो को मंहगी लग रही है। जिस कारण जादू के शो में लोग बहुत कम संख्या में आ रहे। यह कहना यहां गलत नही होगा कि जादूगरी माया को डस गई ये मोबाईल और मंगाई ! वही सम्राट जादूगार अजूबा के इस शो का खूब प्रचार प्रसार तो किया जा रहा हैं लेकिन शो में दर्शक नही दिख रहे है।

वही इस पर हमारे संवाददाता ने इस रविवार को जादू के शो मे पहुंचे तो देख कर हैरान रह गए। यह शो में रविवार के दिन ही फलाप देखने को मिला। जिसमें दर्शको की संख्या न के बाराबर दिखी और जादूगार महाशय अपने प्रचार प्रसार में रोजआना के शो में हाउस फुल का दावा कर रहे। लेकिन आज के इस दौर में लोगो की रूची इंटरनेट व मोबाईल पर ज्यादा होने के कारण यहां रिस्पांस घट रहा है। यही स्थिति सर्कस की भी हो गई है। जब रविवार को छुटटी के दिन इस शो में दर्शको का यह हाल तो बाकी दिनों में दर्शक कहां से होगे।

वही  हमारे रिपोर्टर ने कुछ लोगो से पूछा जादू कैसा लगा तो उनका कहना है कि ये अगर गर्मीयों की छुटटीयों के समय यह आते और शहर में की बीच अच्छे स्थान पर ये जादू का शो करते तो लोगा व बच्चे खूब देखने के लिए उत्साहित होते एक शहर से दूसरे कोने में जहां मध्यम वर्ग के लोगो की आबादी बहुत कम है। साथ ही अब जुलाई माह में प्रदेश में भारी बारिश को दौर चल रहा है। इस लिए यह लोग जादू देखने कम दिखाई दे रहे है।

वही इसको प्रोत्साहित करने की जरूरत है। वही हमारे संवाददाता  ने सोचा की सम्राट अजूबा जादूगर पहले बार देहरादून में अपने हैरतअंगेज प्रदर्शन से लोगो का मनमोह लेगें लेकिन दर्शको की कमी के कारण ऐसा दिखाई प्रतित हो रहा की इनका खर्च निकालना एव कलाकारो की टीम को वेतन आदि अन्य ताम झाम के खर्चे कैसे पूरे करेगें अगर ऐस दर्शकों की कमी रही तो सोचने वाली बाता है। खैर हमारे संवादाता ने सम्राट जादूगर के प्रचार प्रसार को देखते हुए शो की ओर आकृषित हुए हमारे ऐसा कोई इरादा नही था की जादू की कला को कमजोर करे। और नही ही समा्रट जादूगर पहले बार आए और यह से निराश होकर जाए।

हमारे संवाददाता ने एक इस शो के बुकिंग मैनेजर दिपक नाम से संबंधित वार्ता भी की लेकिन उनकी उदासी से हम समझ गए कि एक महीना शो चलना कैसे भारी काम को अंजाम देंगे। वही इस समय देहरादून में उनका शो जीएमएस रोड स्थित माया फॉर्म में चल रहा है। वही इस दौरान  कई कलाकारों के साथ नवीन चमत्कारिक माहोल के साथ आपके समझ रूबरू होंगे। जादूगर टीम के साथ कई हैरतअंगेज प्रदर्शन किए जाएंगे।यह शो करीब 1 महीने तक तक चलने वाला है। हर दिन वे 2 शो करेंगे। जब इस संबंध में हमारे रिपोर्टर ने उनके बुकिंग मैनेजर से सम्राट अजूबा से मिलने के लिए कहा तो उसने मिलने के लिए मना कर दिया।

बता दे कि   जादूगर सम्राट अजूबा ने  कहा कि जादू एक कला है। इसका तंत्र-मंत्र की विद्या व सम्मोहन से कोई संबंध नहीं है। हाथ की सफाई से ही जादू की कला के जरिए ऐसे प्रदर्शन किए जाते हैं। शो के पहले दिन सम्राट अजूबा ने कहा कि कलाओं में से एक जादू  कला है। विदेशो में  इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है वही भारत में  रिस्पांस घट रहा है। इसको प्रोत्साहित करने की जरूरत है। जादू के इस पहले दिन शो में बच्चो व उनके परिजनो ने समा्रट के जादू की कला देख दांतो तले उंगलिया दबा कर बैठने को मजबूर हो गए थे। जादूगीरी एक ऐसी कला जो हर किसी को सोचने मंे मजबूर कर देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button