उत्तराखंडदेहरादूनशासन-प्रशासन

सरकार ने दिया प्रभावितो को मल्हम, अब कई मौत, व सैकड़ो रास्ते  बंद हो गए!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 14 JULY .. 2023, खबर… राजधानी से शुक्रवार को जनपद देहरादून में भारी वर्षा से हुई आपदा में प्रभावित व्यक्तियों एवं मृतकों के परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा राहत राशि वितरित की गई।  इसी के साथ प्रदेश में अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए शासन ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में शुक्रवार व शनिवार 15 जुलाई का अवकाश घोषित कर दिया है।  राज्य में लगातार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाएं आ रही हैं। इनमें भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जलभराव, सड़क मार्ग बंद होना शामिल हैं। इधर, सरकार ने लोगों से भारी बारिश में पहाड़ों की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।

राज्य में अगले कुछ दिनों मौसम और अधिक प्रतिकूल रहने की आशंका है। वही जिसमें  जनपद देहरादून  में अब चार दिन के बाद मंगलवार को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे। लगातार हो रही वर्षा और अलर्ट के मद्देनजर आज व कल एक से 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। रविवार का अवकाश के बाद सोमवार 17  जुलाई 2023 को हरेला पर्व का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। वही जिसमें  भारी बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और बरसाती गदेरों के ऊफान पर आने से लगातार सड़कें लगातार बंद हो रही हैं।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तराखण्ड  में आपदा से अब तक 18 की मौत, 1700 से ज्यादा रास्ते  बंद हुए हैं।

वही जिसमें  भारी वर्षा से हुई आपदा में प्रभावित देहरादून जिले में  मिली ताजा जानकारी के अनुसार 3 की मौत, 3 घायल हुए हैं। जबकि उत्तरकाशी में 4 की मौत, 10 घायल, रुद्रप्रयाग में एक की मौत और पौड़ी में एक व्यक्ति घायल हुआ है। इसी तरह से अब तक 17 बड़े पशुओं और 289 छोटे पशुओं की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 76 घरों को आंशिक, 16 को भारी क्षति और 14 घर पूरी तरह से ध्वस्त हुए हैं।

देहरादून जिले में  आपदा  में प्रभावित व्यक्तियों एवं मृतकों के परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा राहत राशि वितरित की गई।   वही जिसमें तहसील देहरादून में 1 लाख 65 हजार अहैतुक धनराशि, तहसील डोईवाला में 65 हजार अहैतुक धनराशि, त्यूनी में 1 लाख 21 हजार 5 सौ अहैतुक धनराशि, चकराता में 15 हजार अहैतुक, 4 लाख 16 हजार ग्रह निर्माण, 4 हजार 400 कृषि क्षति, कालसी में 10 हजार अहैतुक,

इसी के साथ शुक्रवार को  जनपद देहरादून में भारी वर्षा से हुई आपदा में प्रभावित व्यक्तियों एवं मृतकों के परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा राहत राशि वितरित की गई।  तहसील देहरादून में 1 लाख 65 हजार अहैतुक धनराशि, तहसील डोईवाला में 65 हजार अहैतुक धनराशि, त्यूनी में 1 लाख 21 हजार 5 सौ अहैतुक धनराशि, चकराता में 15 हजार अहैतुक, 4 लाख 16 हजार ग्रह निर्माण, 4 हजार 4 सौ कृषि क्षति, कालसी में 10 हजार अहैतुक, 13 हजार ग्रह निर्माण, 12 लाख अनुग्रह धनराशि वितरित की गई। विकासनगर में 97 हजार पांच सौ अहैतुक धनराशि, 80 हजार ग्रह निर्माण धनराशि प्रभावित परिवारों को चैक के माध्यम से वितरित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button