उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटन

देवभूमि में महिला द्वारा गर्भगृह में हिन्दू भावना के साथ छेड़छाड़ पर हुआ मुकदमा दर्ज !

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 20 JUNE. 2023,   उत्तराखण्ड में मिली  जानकारी के मुताबिक 18.06.2023 को  बाबा केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला  एक महिला द्वारा रुपये बरसाये जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वही  देवभूमि उत्तराखण्ड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के दौरान   भगवान केदारनाथ मंदिर से लेकर गर्भ गृह का मामला मंदिर की गोपनीयता पर भी सवाल खड़ा कर रहा हैं, ये कौन कर रहा है। जो राष्ट्रीय धरोहर के साथ इस प्रकार से मंदिर के सभा मण्डप और उसके बाद गर्भगृह में जाकर एक तरफ महिला गर्भगृह में नोट उड़ा रही है।

वही  इस सम्बन्ध में कार्याधिकारी केदारनाथ मन्दिर समिति की तरफ से जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस को तहरीर दी गयी कि कल दिनांक 18.06.2023 में सोशल मीडिया में मन्दिर के गर्भ गृह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक महिला द्वारा बाबा केदारनाथ के शिवलिंग पर नोट/रुपये उड़ाये जा रहे हैं । वही जिसमे (क्या कभी अम्बर से सूर्य बिछड़ता है) का संगीत जोड़ा हुआ है। महिला द्वारा नोटों की बरसात कर वीडियो वायरल किया जा रहा हैं जो हिन्दू भावना के साथ छेड़छाड़ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक  इस वीडियो से हिन्दू सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिससे कि देश-विदेश में श्रद्धालुओं की भावनायें आहत होने सम्बन्धी शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पर केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सम्बन्धी भा.द.वि की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी है।  वही इस दौरान जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दे दिये है।

इसी के साथ  एक पं0 द्वारा पूजा सम्पन्न की जा रही है, जो वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है। इस वीडियो से हिन्दू सनातन धर्मावम्बियो की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है जिससे कि देश-विदेश में श्रद्धालुओं की भावनायें आहत होने सम्बन्धी शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पर केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सम्बन्धी भा0द0वि0 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button