
उत्तराखंड: 09 Nov. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित दीपावली पर अग्निकाण्डों में 45% की गिरावट, कोई जन–हानि नहीं-विशेष हाइड्रेंट ड्राइव, 20 दिवसीय जागरूकता अभियान और समर्पित फायर टीम से देहरादून में सुरक्षित दीपावली, जब शहर ने दीये जलाए, फायर फाइटर ड्यूटी पर डटे रहे-जब पूरा प्रदेश अपने परिवार के साथ दीपावली मना रहा था, तब अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने परिवार से दूर रहकर पूरी रात मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे। उनके इस त्याग और कर्तव्यनिष्ठा से ही जनपद में यह पर्व सुरक्षित रूप से सम्पन्न हो सका।
दीपावली पर्व के दौरान जनपद देहरादून में इस वर्ष अग्निकाण्ड की कुल 17 घटनायें दर्ज हुईं। वर्ष 2025 में यह संख्या 31 थी। इस प्रकार इस वर्ष 14 घटनायें कम (लगभग 45% की कमी) हुई हैं। सभी घटनाओं में फायर यूनिटों ने त्वरित कार्यवाही की। किसी भी घटना में जन–हानि नहीं हुई और संपत्ति की हानि भी न्यूनतम रही।
फायर स्टेशनवार तुलना (2026 / 2025):
* देहरादून – 11 / 15
* ऋषिकेश – 04 / 10
* विकासनगर – 01 / 04
* डोईवाला – 01 / 02
* सेलाकुई – 00 / 00
* मसूरी – 00 / 00
* त्यूणी – 00 / 00
कुल – 17 / 31
कुशल नेतृत्व, ठोस तैयारी: ऐसे घटे अग्निकाण्ड यह उपलब्धि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के मार्गदर्शन तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी देहरादून श्री अभिनव त्यागी के नेतृत्व में पर्व से पहले से चलाए गए निरोधात्मक उपायों का परिणाम है:
⭐ विशेष हाइड्रेंट ड्राइव – 100% फायर हाइड्रेंट कार्यशील: दीपावली से पूर्व मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री अभिनव त्यागी ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से, अपनी टीम के साथ मिलकर और जल संस्थान के समन्वय से विशेष हाइड्रेंट ड्राइव चलाई। इसके माध्यम से जनपद के सभी (100%) फायर हाइड्रेंट कार्यशील कराए गए। इससे आग लगने पर फायर टेंडरों को रिफिल के लिए पानी तुरंत और निर्बाध मिलता रहा।
🔸 20 दिवसीय जन–जागरूकता अभियान: बाज़ारों, पटाखा विक्रय स्थलों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, आवासीय क्षेत्रों एवं विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।
🔸 बाज़ारों में 3 बार राउंड: प्रमुख बाज़ारों एवं पटाखा बाज़ारों में फायर यूनिटों ने तीन बार गश्त कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जाँच की और दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए।
🔸 24 प्वाइंटों पर ड्यूटी: जनपद के संवेदनशील एवं भीड़–भाड़ वाले 24 स्थानों पर अग्निशमन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, ताकि सूचना मिलते ही तत्काल रिस्पॉन्स दिया जा सके।
🔸 41 प्वाइंटों पर पानी के टैंकर: जल संस्थान के समन्वय से 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैनात किए गए, ताकि आग लगने पर पानी की उपलब्धता बनी रहे।
🔸 नए संसाधनों से बढ़ी क्षमता: इस वर्ष विभाग को 07 नए फायर टेंडर, 40 SCBA (ब्रीदिंग अपरेटस) सेट एवं अन्य आधुनिक उपकरण मिले हैं। इनसे रिस्पॉन्स टाइम घटा और धुएँ वाली बंद जगहों में भी सुरक्षित तरीके से आग बुझाना संभव हुआ। उनके इस त्याग और कर्तव्यनिष्ठा से ही जनपद में यह पर्व सुरक्षित रूप से सम्पन्न हो सका।



