
देहरादून: कोतवाली पटेलनगर 04/11/2026 समय 3.30 बजे कोतवाली पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुई कि मोहब्बेवाला चौक पर एक आई 20 वाहन तथा 1 कंटेनर ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई है, जिसमें कार कंटेनर के नीचे फंस गई है। उक्त सूचना पर थाना पटेलनगर से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन से पुलिसकर्मी मय आपदा उपकरणों के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा कार सवार व्यक्तियों को कार से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में कार सवार 04 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको पुलिस द्वारा उपचार हेतु तत्काल कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया तथा कार में सवार एक 06 वर्षीय बालक को पुलिस टीम द्वारा सकुशल रेस्क्यू किया गया। कार सवार व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कार सवार 03 व्यक्ति एक ही परिवार के सदस्य हैं जो सहारनपुर से देहरादून आ रहे थे।
दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों का विवरण:
1- मिश्रेष कपूर उम्र – 38 वर्ष
2- निशा आनंद कपूर उम्र – 38 वर्ष (पत्नी)
3- किरण कपूर उम्र – 63 वर्ष (माँ)
4- नीरज (चालक)



