उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

किराये के कमरे में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया

Spread the love

 उत्तराखंड: 24 Oct. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत देहरादून जनपद के प्रमेंद्र डोबाल (SSP) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 23/10/2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर को मुखबिर के माध्यम से पटेल नगर क्षेत्रान्तर्गत संस्कृति लोक कॉलोनी स्थित एक मकान में किराये पर कमरा लेकर अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देशो पर कोतवाली पटेलनगर पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये संस्कृति लोक कॉलोनी, लेन न० – 01 में स्थित एक मकान में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गयी, मौके पर पुलिस टीम को मकान के एक कमरे में 01 महिला तथा 01 पुरुष आपत्ति जनक स्थिति में मिले, जबकि दूसरे कमरे में 02 अन्य महिला मौजूद मिली, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व नगदी बरामद हुई।

मौके से पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यपार संचालित कर रही महिला सहित 04 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई की अभियुक्ता अजमीरा द्वारा उक्त मकान को किराए पर लेकर वहाँ बाहरी जनपदों/ राज्यो से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था, अभियुक्ता फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो उपलब्ध कराती थी तथा ग्राहकों की मांग के अनुसार महिलाओं/युवतियों को बाहरी जनपदों/राज्यो से बुलाकर अपने किराये के कमरे में अनैतिक देह व्यापार करवाती थी।

अभियुक्तो के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार में लिप्त होने के संबंध में कोतवाली पटेल नगर पर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3/4/5/7 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- अजमीरा निवासी संस्कृति लोक कॉलोनी, ब्राह्मणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 42 वर्ष।
2- शेख अजीजल निवासी संस्कृति लोक कॉलोनी, ब्राह्मणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र – 30 वर्ष
3- रजनी निवासी खेड़ा कैम्प, थाना रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर, उम्र – 25 वर्ष
4.अन्नू पुत्री संजीव निवासी डेंसो चौक थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button