उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

ट्रांसजेंडर समुदाय के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग, विधानसभा में एक सीट की उठी आवाज-अदिति शर्मा

Spread the love

उत्तराखंड: 23 Sep. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित  ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता एवं उद्यमी अदिति शर्मा ने उत्तराखंड  सरकार से ट्रांसजेंडर समुदाय के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर ठोस पहल करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए कम से कम एक सीट आरक्षित किए जाने की दिशा में सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
अदिति शर्मा ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्याओं, अधिकारों और जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने के लिए समुदाय की अपनी आवाज का सदन तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समुदाय केवल सम्मान और सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अवसर, अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व भी चाहता है।

उन्होंने कहा कि जिस समाज का ट्रांसजेंडर समुदाय हिस्सा है, उसी समाज की निर्णय प्रक्रिया में उनकी प्रभावी भागीदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए। विधानसभा में प्रतिनिधित्व मिलने से समुदाय से जुड़े मुद्दों को नीतिगत स्तर पर मजबूती से उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करने का अवसर मिल सकता है।

साथ ही अदिति शर्मा ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता एवं उद्यमी ने उत्तराखंड  सरकार से अपील की कि ट्रांसजेंडर समुदाय के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक संवैधानिक एवं कानूनी पहल की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button