उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

प्यार में धोखा : प्रेमिका ने 05 लाख में दी प्रेमी की हत्या की सुपारी-खुलासा

Spread the love

उत्तराखंड: 12 Sep. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत   08/09/2026 को वादिनी साक्षी चौहान पुत्री स्व० अशोक कुमार निवासी असलमपुर भुल्लन थाना नगीना देहात जिला बिजनौर हाल पता: डीएसपी चौक बड़ोवाला थाना पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून पर आकर तहरीर दी गयी कि वह तथा उनका फुफेरा भाई सत्यम कुमार पुत्र स्व0 नौभार सिंह निवासी भगवानवाला थाना धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता डीएसपी चौक बड़ोवाला थाना पटेल नगर देहरादून आज दिनांक 08/09/26 को समय करीब 7रू40 बजे  वी मार्ट मण्डी चौक से अपनी स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे, इस दौरान जीओ पेट्रोल पम्प से करीब 200 मी0 आगे बडोवाला की ओर उनके पीछे से आ रहे मोटर साईकिल सवार दो लड़को द्वारा उनकी स्कूटी के आगे अपनी मोटर साईकिल को रोक कर उन्हें जान से मारने की नियत से उन पर फायर कर दिया, जिसमे उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर तत्काल मु0अ0सं0: 614/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस बनाम अज्ञात  पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा घटना में शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली पटेल नगर पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।  गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व उस के आसपास आने जाने वाले मार्गाे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य माध्यमों से घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक – 11/09/2026 को पटेलनगर पुलिस को घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों के दोबारा देहरादून आने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा पटेल नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्धों की तलाश की गई,
अभियान के दौरान पुलिस द्वारा गोरखपुर चौक पर एक बिना नंबर की संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों को रोकने का प्रयास करने पर बाइक सवार व्यक्ति पुलिस टीम को चैकिंग करता देख बाइक को तेजी से भगाते हुए मौके से फरार हो गए, जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर दोनों बाइक सवार व्यक्ति चाय बागान पगडंडी पर अपनी मोटरसाइकिल को छोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भाग गये।  पुलिस द्वारा अपने बचाव में किए गए जवाबी फायर में एक बदमाश के पैर पर गोली लग गई तथा दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान पुत्र ध्रुव नारायण निवासी सोसायटी रोड लक्सर, केशव नगर, हरिद्वार उम्र 25 वर्ष तथा मौके से फरार बदमाश की पहचान अंकुर के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम को अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, खोखा कारतूस व बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा रानीपुर निवासी अपने परिचित मोहित के माध्यम से उससे मिली एक युवती मालिया रहमान के कहने पर कुछ दिन पूर्व अपने साथी अंकुर के साथ मिलकर बड़ोवाला क्षेत्र में एक बैंक कर्मी को जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग करने तथा आज मोहित व मालिया के कहने पर घटना में शामिल अपने साथी अंकुर के साथ फिरौती की बची हुई रकम को लेने देहरादून वापस आने की बात बतायी। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर घटना में प्रकाश में आई मुख्य अभियुक्ता मालिया रहमान तथा उसके साथी मोहित की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिर के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर दोनों अभियुक्तो को देर रात्रि आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त अंकुर की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button