उत्तराखंडचमोलीदेहरादूनधार्मिकपर्यटन

ब्रह्मकमल से गुलजार हेमकुंड घाटी, जानें कब बंद होंगे पवित्र धाम के कपाट..!

Spread the love

उत्तराखंड: 10 AUG 2026, सोमवार को देहरादून।  सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने जानकारी दी है कि इस वर्ष हेमकुंड साहिब की यात्रा 10 अक्टूबर को औपचारिक रूप से संपन्न हो जाएगी। ट्रस्ट की ओर से देश-विदेश के तमाम श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि से पहले अपनी यात्रा पूरी कर लें।

इस साल हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को विधि-विधान के साथ खोले गए थे। तब से लेकर अब तक लगभग 2 लाख 38 हजार से अधिक श्रद्धालु इस उच्च हिमालयी धाम के दर्शन कर चुके हैं और यात्रा को लेकर देश भर के भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला है। वर्तमान में हेमकुंड घाटी फूलों से पूरी तरह गुलजार है। वैली ऑफ फ्लावर्स की तरह यहां भी तमाम रंग-बिरंगे फूल और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले दुर्लभ ब्रह्मकमल अपनी पूरी छटा के साथ खिले हुए हैं, जो इस आध्यात्मिक यात्रा को और भी अधिक मनमोहक बना रहे हैं।

समुद्र तल से 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित यह पवित्र धाम सात बर्फ से ढके शिखरों और एक स्वच्छ हिमानी झील के बीच स्थित है। यात्रा के सफल संचालन पर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने उत्तराखंड सरकार, स्थानीय जिला प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों, सेना, सेवादारों और पूरी संगत का दिल से आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button