उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

CCTV बना गेम चेंजर: 15 लाख की चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

Spread the love

उत्तराखंड: 11 JULY 2026, शनिवार को देहरादून / राजधानी स्थित  थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत  03/07/2026 को वादिनी डा0 अमर लता, निवासी शिव गंगा एन्क्लेव बी ब्लाक लेन न0 03 डांडा लखौण्ड नियर आईटी पार्क देहरादून ने थाना रायपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 03.07.2026 को अज्ञात चोरों के द्वारा वादिनी के घर से सोनी व चांदी की ज्वैलरी आदि सामान चोरी कर ली गयी है । वादिनी द्वारा दी गई तहरीर पर तत्काल थाना रायपुर पर चोरी के अपराध में अभियोग पंजीकृत किया गया।

चोरी की घटना की गंभीरता की दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष रायपुर को आवश्यक निर्देश देते हुए थाना रायपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना से पूर्व व घटना के पश्चात घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटैज चैक की गई तथा घटनास्थल के आस-पास रह रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करते हुए लगभग 230 लोगों से घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की गयी । साथ ही चोरी के घटनाओं में पूर्व में जेल गए अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से पुलिस टीम को घटना के दिन एक संदिग्ध व्यक्ति की फुटैज प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा मैन्युली कार्य करते हुए सीसीटीवी कैमरो से प्राप्त संदिग्ध के हुलिए के संबंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई तथा दिनांक 10/07/2026 को सिक्यूआई रायपुर से उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुमित शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा को घटना में चोरी की गई 15 लाख रुपए अनुमानित कीमत की ज्वैलरी, लैपटॉप व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button