उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

मॉ ने अपने दो मासूम कालेजो के साथ कूदी नहर में, युवको ने लगाई जान की बाजी बच्चों किया सुरक्षित

Spread the love

उत्तराखंड: 17 May 2026, को देहरादून/राजधानी में कोतवाली विकासनगर स्थित क्षेत्र में 16/05/26 को थाना विकासनगर को सूचना प्राप्त हुई कि सायं समय लगभग 16:30 बजे शक्ति नहर निकट पुल नम्बर 1, के पास एक महिला अपने 02 बेटियों के साथ नहर में कूद गई, जिन्हें नदी में बहता देख आस पास के लोगों द्वारा तुरंत नदी में बह रही दोनों बच्चियों 1- आरवी उम्र करीब 3 वर्ष (2-) अज्ञात (बच्ची) उम्र 03 माह को सकुशल नहर से बाहर निकाला गया। सूचना पर कोतवाली विकास नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा दोनों बच्चियों को प्रार्थमिक उपचार हेतु नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ दोनों बच्चियां उपचाराधीन है। बच्चो के साथ नदी में कूदी महिला की तलाश हेतु पुलिस और SDRF की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी करने पर महिला का नाम किरन चंदेल पुत्र श्री धीरज चन्देल निवासी मण्डी चौक विकासनगर मूल निवासी ग्राम जाखन विहार, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून उम्र 28 वर्ष होना ज्ञात हुआ है। गुमशुदा के परिजनों से जानकारी में ज्ञात हुआ कि किरन उपरोक्त की वर्ष 2020 में धीरज से लव मेरिज हुई थी, जो हैदराबाद में नौकरी करता है। दिनांक 10/5/2026 से गुमशुदा का पति छुट्टी पर घर आया था, जो आज घर पर मौजूद नहीं था।

महिला के बच्चो सहित नहर में कूदने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button