उत्तराखंडप्रदेशबंगाल

सुवेंदु सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में छह बड़े फैसले लिए

Spread the love

न्यूज डेस्क / उत्तराखंड: 11 May 2026, सोमवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई।

इसमें सुवेंदु सरकार ने छह बड़े फैसले लिए। जिसमें ज्यादातर फैसले केंद्र की योजनाओं को लेकर लिया गया है। इसमें खास तौर से उन योजनाओं को लागू करने का काम किया गया है। जिसको पिछली सरकार ने राज्य में लागू नहीं किया था। वहीं, सुवेंदु कैबिनेट के फैसले के बाद बंगाल के लोगों को आज से ही इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसमें आयुष्मान भारत सहित केंद्र की विभिन्न योजनाओं को लागू करने की मंजूरी दी गई है।

पश्चिम बंगाल में आज से लागू होने वाली केंद्र सरकार की योजनाएं-:

-आयुष्मान भारत योजना
-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
-प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
-प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना
-उज्ज्वला योजना

ममता सरकार ने इन सभी योजनाओं को लागू नहीं किया था:

-इसके कारण उज्ज्वला के तहत एक करोड़ आवेदन लंबित थे।
-विश्वकर्मा योजना के तहत 8.65 लाख आवेदन रोके गए थे।
-इनके अलावा जनगणना का काम तुरंत शुरू होगा।
-भारतीय न्याय संहिता के नियम तुरंत फ़्रेम किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button