उत्तराखंडदेहरादूनविविध

राज्यपाल ने “एक पहाड़ी ऐसा भी” अवार्ड्स में लोगों को किया सम्मानित

Spread the love

उत्तराखण्ड: 21 MARCH.2026, शनिवार को देहरादून/राजधानी स्थित नंदा की चौकी में 93.5 रेड एफएम द्वारा आयोजित “एक पहाड़ी ऐसा भी” अवार्ड्स कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) नेप्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने रेड एफएम की ओर से समाज, संस्कृति, पर्यावरण, शिक्षा एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों में बागेश्वर से मोहिनी कोरंगा, टिहरी से विजय जरदारी, पिथौरागढ़ से मनीष कसनियाल, उत्तरकाशी से कृष्ण कुडियाल, ऊधमसिंह नगर से जगदीश पंत, चमोली से मुकेश सती, चंपावत से रीता गहतोड़ी, देहरादून से नरेश सिंह नयाल, नैनीताल से जीवन चन्द्र जोशी, हरिद्वार से प्रदीप नेगी, अल्मोड़ा से कैलाशानंद को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमारे समाज में ऐसे अनेक नायक हैं, जिनके संघर्ष और सफलता की कहानियाँ पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। राज्यपाल ने कहा कि इस मंच के माध्यम से एक उपलब्धि को न केवल सम्मानित किया गया है, बल्कि उन्हें समाज के सामने एक आदर्श के रूप में स्थापित किया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि सम्मानित सभी प्रतिभागियों ने सामाजिक चुनौतियों के बावजूद अपने संकल्प, साहस और कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त की है। उनकी जीवन यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणादायक है और यह संदेश देती है कि चुनौतियों के बावजूद निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में अवसरों को पहचानना और उनका सही समय पर उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। हमें कभी भी अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, जो सम्मानित हुए सभी लोगों ने दिखाया है।

राज्यपाल ने कहा कि समाज में सकारात्मक, रचनात्मक और गतिशील ऊर्जा की कोई कमी नहीं है, लेकिन कई बार लोग संकोच और आत्म-संदेह के कारण आगे नहीं बढ़ पाते। ऐसे में इस प्रकार के मंच लोगों को अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने रेड एफएम की टीम की सराहना करते हुए कहा कि इन नायकों को समाज के सामने प्रस्तुत करना अत्यंत सराहनीय प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button