उत्तराखंडकृषिदेहरादूनपर्यावरण

वन और अर्थव्यवस्था” विषय पर एक ऑनलाइन व्याख्यान का सफल आयोजन

Spread the love

उत्तराखंड: 19 MARCH 2026, ब्रहस्पतिवार को देहरादून/राजधानी में कृषि, वानिकी एवं मत्स्य विद्यालय, जिज्ञासा विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर “वन और अर्थव्यवस्था” विषय पर एक ऑनलाइन व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. रोनक यादव (एआरएस वैज्ञानिक, आईसीएआर–सीएएफआरआई, झांसी) ने “कृषि एवं वानिकी शिक्षा का वर्तमान परिदृश्य: चुनौतियाँ और अवसर” विषय पर अपने विचार साझा किए।

इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. शंकर रामामूर्ति ने अपने संबोधन में वानिकी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वन पर्यावरण संतुलन और सतत विकास के लिए आवश्यक हैं। इस अवसर पर डॉ. सुरेश नायक, डॉ. मोहम्मद फैसल, सुश्री प्रेरणा ध्यानी तथा श्रीमती शगुन लोधी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में जिज्ञासा विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button