उत्तराखंडदेहरादूनसामाजिक

आग प्रभावित परिवार से भी मिले कैबिनेट मंत्री जोशी

Spread the love

उत्तराखंड: 22 FEB.2026, रविवार को देहरादून / राजधानी स्थित वार्ड 12 क्षेत्रान्तर्गत  किशननगर के सैय्यद मोहल्ला में  उत्तराखण्ड शासन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के किशन नगर स्थित सैय्यद मोहल्ला में चल रहे सीवर लाइन एवं पेयजल लाइन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सैय्यद मोहल्ले में सुभाष सिंह के निजी आवास पहुंचे और उनका कुशलक्षेम जाना। परिवार के सदस्यों ने अवगत कराया कि आज सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई थी। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। मंत्री ने मौके का मुआयना कर प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान पार्षद नंदनी शर्मा, एमएल काला, मंजीत रावत भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button