उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनशासन-प्रशासन

CS ने पर्यटक स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा की

Spread the love
उत्तराखंड: 12 दिसंबर 2025,शुक्रवार को देहरादून ।  उत्तराखंड सचिवालय में  मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने प्रदेश के अंतर्गत पर्यटक स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जागेश्वर धाम, महासू देवता, जादूंग, माणा, एवं नीति टिम्मरसैण  के विकास कार्यों की प्रगति विस्तार से जानकारी ली।
उत्तराखण्ड सरकार के  मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को निर्धारित समय से पूर्ण किए जाने हेतु लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने सभी कार्यों की कार्य शुरू होने से लेकर प्रत्येक स्तर पर कार्य समाप्ति की तिथि निर्धारित करते हुए पर्ट चार्ट तैयार किया जाए।
इस दौरान सीएस ने कहा कि भूमि हस्तांतरण एवं अधिग्रहण आदि की प्रक्रिया में तेजी लाएं। कहा कि कैंचीधाम में नया पैदल पुल और जादूंग में फेस्टिव ग्राउंड आदि का कार्य समय से पूर्ण कराए जाने हेतु यदि श्रमिकों को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है तो बढ़ाए जाएं।
इस अवसर पर सचिव श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, अपर सचिव श्री अभिषेक रुहेला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button