उत्तराखंडदेहरादूनविविध

भारतीयों प्रवासियों को अमृतसर लेकर पहुंचा अमेरिकी सेना का विमान

उत्तराखण्ड : 05 फरवरी 2025 ,अमृतसर। अमेरिकी प्रशासन द्वारा अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही सख्ती के तहत बुधवार को अमेरिका की वायुसेना का सी-17 ट्रांसपोर्ट विमान 205 भारतीयों को लेकर पंजाब के अमृतसर में उतरा। ये सभी भारतीय अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे और उन्हें डिपोर्ट कर भारत भेजा गया है।

इनमें से 104 लोगों को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इसमें 13 बच्चे, 72 पुरुष और 19 महिलाएं शामिल हैं। यह पहली बार है जब अमेरिकी प्रशासन ने सैन्य विमान के जरिए भारतीय प्रवासियों को देश वापस भेजा है। इससे पहले अमेरिका ने ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास जैसे देशों के अवैध प्रवासियों को सैन्य विमान के जरिए वापस भेजा था, लेकिन भारत अब तक का सबसे दूरस्थ गंतव्य बन गया है जहां सैन्य विमान से लोगों को डिपोर्ट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इन सभी डिपोर्ट किए गए लोगों की भारत में दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

हालांकि, अभी तक किसी को हिरासत में लेने के निर्देश नहीं दिए गए हैं। सभी आवश्यक सत्यापन के बाद उन्हें हवाई अड्डे से जाने की अनुमति दी जाएगी। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी गई है। ट्रंप प्रशासन ने साफ कर दिया है कि वह अपनी सीमाओं को मजबूत कर रहा है, इमिग्रेशन कानूनों को कड़ा कर रहा है और अवैध प्रवासियों को निकालने की प्रक्रिया को तेज कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button