दिल्लीउत्तराखंडत्योहार/दिवसदेश-विदेश

राष्ट्रपति मुर्मु ने गणेश चतुर्थी अपने संदेश में कहा..!

Spread the love

नई दिल्ली/उत्तराखण्ड : 07 सितम्बर 2024 ,शनिवार को आज देश भर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने संदेश में कहा है की “गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

 आज हिंदू धर्म में देवों में प्रथम पूज्य, जिन्हें विघ्नहर्ता, गणेश, गजानंद, कई नाम से जाना जाता है. ऐसे भगवान श्री गणेश का जन्म – उत्सव यानी गणेश चतुर्थी का पर्व इस  बार 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। आज से गणेशोत्सव की शुरुआत हो रही है। गणपति उत्सव 10 दिन का पर्व है भक्तो ने आज देश भर में गजानन जी की मूर्ति विधिपूर्वक पंडालो व घर धर में स्थापित की गई।

हर्ष और उल्लास का यह त्योहार सामाजिक सदभाव और भाईचारे का संदेश देता है। भगवान गणेश ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि के प्रतीक हैं। यह त्योहार हमें विनम्र और कर्तव्यनिष्ठ बनने के लिए प्रेरित करता है। यह पर्व सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देता है। आइए, इस अवसर पर हम सभी एकजुट होकर एक शांतिपूर्ण और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button