उत्तराखंडदेहरादून

नेपाल आपदा के दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि-GSS

Spread the love

उत्तराखंड: 31 AUG. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित  गोर्खाली सुधार सभा के तत्वाधान में आयोजित शोक श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न संघ संस्थाओं के महानुभाव जनों ने नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले बच्चों, महिलाओं पुरुषों, बुजुर्गों की आत्मिक शांति के लिए कैंडल्स जलाकर अश्रुपूरित विनम्र भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

इस दौरान गोर्खालीसुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा  ने कहा कि नेपाल में आई त्रासदी ने हम सभीको झकझोर दिया है । मासूम लोगों की मौत बेहद पीड़ा दायक है । जान मार गंवा कर ,बेघर हुए नेपाल वासियों की इस दुःखकी घड़ी में हम भारतीय पीड़ित परिवारों के साथ हैं। सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए प्रार्थना की ।
इस अवसर पर अध्यक्ष जी द्वारा नेपाल आपदा राहत प्रबंधन कमेटी का गठन करते हुए अधिक से अधिक सहयोग हेतु आवाह्न भी किया ।

इस अवसर पर राज्यमंत्री ज्योति कोटिया , राज्यमंत्री अभिषेक शाही,सभा के शाखा अध्यक्ष संयुक्त नागरिक संगठन के अध्यक्ष ब्रिगेडियर के जी बहल एवं उनकी टीम, गढ़वाल सभा , कूर्मांचल सभा, ब्राह्मण समिति, गुरूंग समाज, राई समाज, लिम्बु एसोसिएशन, भारतीय मगर समाज के प्रतिनिधि, सभा के पदाधिकारीगण, पूर्व सैन्य अधिकारी एवं सैनिक व समाज सेवी महानुभावों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।और नेपाल आपदा राहत कोष संग्रह हेतु पूर्ण सहयोग हेतु समर्थन भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button