पिथौरागढ़उत्तराखंडक्राइम

पुलिस ने दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल महिला आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

उत्तराखंड/पिथौरागढ़: 17 अगस्त 2024 ,। प्राप्त जानकारी के अनुसार  पिथौरागढ़ में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के षडयंत्र में शामिल एक महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा अब तक 6 गिरफ्तारियंा की जा चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  विगत 11 अगस्त को गंगोलीहाट निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना गंगोलीहाट आकर सूचना दी गयी कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। जिनमें से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घटना में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

वहीं जांच मेें सामने आया कि एक महिला आरोपी गंगा देवी पत्नी भगवान गिरी निवासी ग्राम व पो. मल्लागर्खा, थाना गंगोलीहाट द्वारा पीड़िता को अपने साथ ले जाकर ऐसी परिस्थितियाँ पैदा की जिससे पीड़िता इस जघन्य अपराध का शिकार हो गयी। आरोपी गंगा देवी द्वारा आरोपी विनोद सिंह के साथ आपराधिक षड़यन्त्र रचा गया, विनोद सिंह द्वारा पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया, जिसमें गंगा देवी ने उसकी सहायता की गयी थी। बहरहाल पुलिस ने गंगा देवी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button