उत्तराखंडक्राइमहरिद्वार

अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप!

Spread the love

उत्तराखण्ड/हरिद्वार : 21 सितंबर 2024, शनिवार को गंगनहर पटरी पर  अज्ञात अधजला शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मंगलोर क्षेत्र के नसीरपुर पुल के पास दौड़ लगा रहे युवकों में उस समय हड़कंप मच गया। जब गंगानगर पटरी के किनारे झाड़ियां के पास एक अधजला शव उन्होंने देखा। इसके बाद आस—पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, मंगलौर सीओ विवेक कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने छानबीन की तो घटनास्थल के आसपास लौंग और पूजा की सामग्री समेत अन्य सामान भी पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले को तांत्रिक क्रिया से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button