उत्तराखंडत्योहार/दिवसदेहरादून

त्योहारों पर खाद्य विभाग फेल, FDA की निगरानी पर उठे सवाल!

Spread the love

 उत्तराखंड: 10 Nov. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित उत्तराखंड में  त्योहारों के सीजन में गली-मोहल्लों से लेकर शहर और कस्बों तक धड़ल्ले से बिक रहे मिलावटी खाद्य पदार्थ, छापेमारी और सैंपलिंग के दावों के बीच उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़,

 वही जिसमें सूत्रो के मुताबिक दीपावली, भैयादूज और अन्य त्योहारों के सीजन में मिठाइयों एवं खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावटखोरों की सक्रियता भी बढ़ गई है। एक ओर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए निगरानी तेज करने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बाजारों में मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

त्योहारी सीजन को देखते हुए FDA ने मिठाई की दुकानों और बेकरी प्रतिष्ठानों के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण तिथि और अवसान तिथि (एक्सपायरी डेट) अंकित करने के निर्देशों के अनुपालन की जांच की जा रही है। विभाग की ओर से देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।

लेकिन सवाल यह है कि क्या महज कुछ दुकानों का निरीक्षण करने और चंद नमूने एकत्र करने से मिलावट पर अंकुश लग पाएगा? दीपावली और भैयादूज जैसे बड़े त्योहारों पर शहर के गली-मोहल्लों, गांवों, कस्बों और बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके बावजूद खाद्य पदार्थों की वास्तविक गुणवत्ता और मिलावट की रोकथाम को लेकर विभागीय कार्रवाई कितनी प्रभावी है, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

यदि बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है तो फिर विभाग के विशेष अभियान और छापेमारी का आम जनता को क्या लाभ मिल रहा है? केवल निरीक्षण, सैंपलिंग और निर्देश जारी करने तक सीमित कार्रवाई से मिलावटखोरों पर कितना दबाव बन रहा है, इसकी भी समीक्षा जरूरी है।

त्योहारों के नाम पर मिठाई विक्रेताओं की चांदी हो रही है, जबकि आम उपभोक्ता अपनी मेहनत की कमाई खर्च कर परिवार के लिए मिठाइयां खरीद रहा है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी केवल अभियान चलाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि नियमित जांच, प्रभावी छापेमारी, नमूनों की त्वरित जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित होनी चाहिए।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि FDA का अभियान मिलावटखोरों पर वास्तव में शिकंजा कस रहा है या फिर त्योहारों के दौरान कागजी कार्रवाई और औपचारिक निरीक्षण तक ही सीमित रह गया है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button