उत्तराखंडकृषिहरिद्वार

महापंचायत में गूंजे किसानों के मुद्दे- किसानों की समस्याओं पर आर-पार की आवाज!-शर्मा

Spread the love

उत्तराखंड: 21 Oct. 2026,  देहरादून/रुड़की। किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन ने रुड़की में आयोजित किसान महापंचायत में सहभागिता करते हुए किसानों की मांगों को समर्थन दिया। बुधवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सोमदत्त शर्मा के नेतृत्व में देहरादून से पहुंचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसान हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

किसान उत्तराखंड मोर्चा की ओर से आयोजित इस महापंचायत में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। महापंचायत में इकबालपुर चीनी मिल पर किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, बिजली बिलों से संबंधित समस्याओं तथा स्मार्ट मीटर हटाने जैसे प्रमुख मुद्दे उठाए गए। किसानों ने अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखते हुए इनके जल्द समाधान की मांग की।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाना और उनके समाधान के लिए आवाज बुलंद करना संगठन की प्राथमिकता है। किसानों के अधिकारों की रक्षा, उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार तथा गन्ना भुगतान और बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन एकजुट होकर प्रयास करता रहेगा।

महापंचायत में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांगों के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान किसानों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद–इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान, प्रमुख प्रियव्रत, प्रदेश सचिव दिनेश कुमार, हरिद्वार जिला अध्यक्ष इंतजार अहमद, डायरेक्टर नरेंद्र चौहान, सहारनपुर जिला अध्यक्ष रमेश त्यागी, युवा जिला अध्यक्ष सहारनपुर अरशद अली, ब्लॉक अध्यक्ष जमशेद अली, ब्लॉक सचिव मुरसलीन, युवा प्रदेश अध्यक्ष सोनू चौधरी तथा उत्तराखंड पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

इसके अलावा युवा जिला अध्यक्ष मोहित धीमान, मंडी सचिव रजत कश्यप, कोषाध्यक्ष बी.एस. यादव, परवीन मलिक, इरशाद ठेकेदार, मैनुद्दीन सैफी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, युवा जिला महामंत्री वैभव दीक्षित, यशपाल राणा, गुरुजी रंजीत, जिला उपाध्यक्ष राजा सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में किसानों ने महापंचायत में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button