उत्तराखंडचुनावदेहरादून

डीएवी में छात्रो ने की तोड़फोड के बीच अध्यक्ष व महासचिव व अन्य पदाधिकारियों की विजय घोषणा

Spread the love

उत्तराखंड: 28 Sep. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित   दून राजधानी के विभिन्न महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव 2026 के लिए मतदान हुआ। मंगलवार को सुबह से ही कॉलेज परिसरों में छात्र.छात्राओं और प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ नजर आई। कई कॉलेजों में मतदान प्रतिशत दोपहर तक तेजी से बढ़ा, साथ ही कुछ पीजी कालेजो पर मतदान प्रक्रिया पूरी भी हो गई। कालेज परिसर में आज मतदाता अध्यक्ष, महासचिव एवं सहसचिव, कोषाध्यक्ष और और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

डीएवी महाविद्यालय के चुनाव अधिकारी अनिल पाल के अनुसार   कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है।DAV PG  कॉलेज में 10 हजार से अधिक मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 4 हजार से अधिक वोट पड़ने की जानकारी सामने आई है। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब सभी की नजरें मतगणना पर हैं, मतगणना के बाद ही चुनाव परिणाम की तस्वीर स्पष्ट होगी।

मंगलवार को देर शाम तक सभी महाविद्यालयों के परिणाम जारी हुये. सूबे से सबसे बड़े डीएवी महाविद्यालय में  छात्र संघ चुनाव में एक बार फिर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दबदबा रहा. यहां से अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के नवदीप राणा ने एनएसयूआई के सौरभ सेमवाल को हरा दिया है।साथ ही डीएवी कालेज के चुनाव परिणाम के अनुसार महासचिव पद के लिए नितांश ने जीत विजय हुए। वही दीपक राणा को 1953 वोट मिलने के बाद हार का सामना करना पड़ा हैं ं इस बार भी डीएवी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने अपनी जीत दर्ज कराई हैं .

आज मंगलवार देर शाम डीएवी महाविद्यालय के चुनाव अधिकारी अनिल पाल ने सभी प्रत्यक्षीयों के चुंनाव संपन्न की घोषणा से पहले सभी विजय हंुए छात्र नेताओं को शपथ दिलाई साथ ही कालेज प्राचार्या कौशल कुमार व सभी शिक्षक मौजूद थे। एबीवीपी के नवदीप राणा 1759 वोटों से विजय घोषित किए गए. उन्होंने 94 वोटों से एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सौरभ सेमवाल को हराया. वहीं, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमित सिंह को 998 मत प्राप्त हुए. तान्या को 36 वोट ही मिल पाए. उपाध्यक्ष पद पर एसएफआई के शैलेंद्र सिंह को 23 88 मत प्राप्त हुए. उपाध्यक्ष पद पर उन्होंने जीत हासिल की है. हर्ष रावत को 1603 वोट मिले.

इस मौके पर डीएवी पीजी कालेज में मतगणा के दौरान एबीवीपी एवं एनएसयूआई और के कार्यकर्ताओं के बीच मत पत्रों की वैधता को लेकर तीखी झड़प हुई, जिसमें छात्रो मतगण स्थल पर कुर्सी व मेज पटक कर तोड़ डाली जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान कॉलेज में चुनाव अधिकारी अनिल पाल के निर्देश पर मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। वही पुलिस ने बमुश्किल हालातों को नियंत्रित किया गया। साथ ही पुलिस को छात्रो पर बल प्रयोग करना पड़ा।

वही जिसमेें सूबे के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में छात्रसंघ चुनाव में हंगामे के बाद मतदान प्रक्रिया आगे बढ़ी। सााथ छात्रो के मतदान के लिए पहुंच रहे छात्रों के गेट पर कार्डों की जांच की गई। जिसमें गेट पर तैनात पुलिस सुरक्षा कर्मी एवं कालेज के शिक्षक मौजूद रहे। इस गहन छात्रो के चैकिंग के दौरान करीब 40-50 छात्र व छात्राओं को फर्जी आईकार्ड लेकर वोट डालने पहंुचे उन्हें मुख्य गेट पर ही जांच के दौरान पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद सही पाऐ गये छात्र/छात्रो को ही मतदान के लिए परिसर में प्रवेश दिया गया।

वही इस मौके पर प्रत्याशियों को समर्थन देने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ हुए बवाल के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। मंगलवार को  8-00amसुबह से ही छात्र-छात्राएं मतदान के लिए कॉलेज पहुंचते रहे। मतदान को लेकर परिसर में चुनावी गतिविधियां बनी रहीं और प्रत्याशियों के समर्थक भी सक्रिय नजर आए।कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार को विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। कॉलेज के बाहर बेवजह जुटी भीड़ को भी पुलिस ने खदेड़ा, वही जिसमें कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव खत्म होने के बाद छात्र गुट आपस में भिड़ गये. इस दौरान जमकर लात घूंसे चले. मारपीट के दौरान कॉलेज के बाहर भगदड़ की स्थिति बन गई. पुलिस ने लाठी फटकारकर छात्रों को खदेड़ा है.साथ ही छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए देहरादून में उत्तराखण्ड पुलिस अधिकारियो एवं सुरक्षा व्यवस्था ने कड़ी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button