
उत्तराखंड: 21 Sep. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित 11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर 2026 को सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स और तुलाज यूनिवर्सिटी में आयोजित होगा। तीन दिवसीय महोत्सव में फिल्मों की स्क्रीनिंग, टॉक शो, कलाकारों से संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
फेस्टिवल में मुकेश ऋषि, दीपक पराशर, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान तेजवानी, अर्जुन और राजन मोदी सहित कई चर्चित सिने कलाकार शामिल होंगे। 2 अक्टूबर को नेत्रहीन छात्रों के लिए ‘जॉली एलएलबी 3’ की विशेष स्क्रीनिंग होगी। 3 अक्टूबर को तुलाज यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों के साथ कलाकार संवाद करेंगे।
फेस्टिवल का प्रमुख आकर्षण उत्तराखंड टैलेंट हंट रहेगा, जिसमें डांस, एक्टिंग, पोएट्री, मिमिक्री और सिंगिंग जैसी विधाओं में स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। आयोजक राजेश शर्मा के अनुसार, फेस्टिवल का उद्देश्य सिनेमा, कलाकारों, युवाओं और उत्तराखंड की स्थानीय प्रतिभाओं को एक मंच पर लाना है।



