उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

बुलडोजर एक्शन से ड्रग्स माफियाओं की टूटी कमर, घर हुए जमींदोज

Spread the love
उत्तराखंड: 04 Sep. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित कोतवाली सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खुशहालपुर व जस्सोवाला में पुलिस तथा प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सरकारी भूमि पर बने अवैध भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस तथा प्रशासन की टीमो द्वारा 13 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनके द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए घरों व अन्य निर्माण को ध्वस्त किया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान विभिन्न आपराधिक घटनाओं में लिप्त 10 अभियुक्तों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई तथा उनके द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाई गयी सम्पत्ति के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।  उक्त सभी अभियुक्त लगातार मादक पदार्थों की तस्करी, गौ कशी व अन्य आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहे हैं, जिनके विरूद्ध पुलिस द्वारा पूर्व में गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट के तहत भी कार्यवाही की गई थी तथा उक्त सभी के विरूद्ध मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी, गौवंश संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न आपराधिक घटनाओं के दर्जनों अभियोग पंजीकृत हैं।
अभियुक्त जिनके विरुद्ध कार्यवाही की गई, उनका विवरण निम्नवत है :-
ग्राम खुशहालपुर में
1- आमिर पुत्र दिलबहार निवासी खुशहालपुर कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button