उत्तराखंडदेहरादूनमौसम/आपदाशासन-प्रशासन

Orange Alert के बीच बड़ा फैसला! देहरादून के सभी स्कूलों में 20 जुलाई की छुट्टी

Spread the love

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के कारण राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम के इन कड़े तेवरों को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। ऑरेंज अलर्ट’ जारी है। दून के जिलाधिकारी (DM)  डॉ. आशीष चौहान  ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। 20 जुलाई को देहरादून जिले के कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। ​देहरादून में 20 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम के मिजाज को देखते हुए  उत्तराखंड में कई जिले के लिए 19 और 20 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इन दो दिनों में जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन जिलो में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। वही  तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर आ सकते हैं।

​भारी बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने का खतरा है। मौसम विभाग की चेतावनियों और राज्य में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर, ​इस आदेश के तहत जिले के सभी शासकीय, गैर-शासकीय, और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधनों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

​प्रशासन की आम जनता से अपील  लगातार बारिश और आपदा की आशंकाओं को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि:

​खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।

​बरसाती नदी-नालों, रपटों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से उचित दूरी बनाए रखें।

​किसी भी आपात स्थिति में तुरंत आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button