उत्तराखंडत्योहार/दिवसदेहरादूनस्वास्थ्य

विश्व योग दिवस पर एक प्रेरणादायक आयोजन, नशे के खिलाफ छात्र छात्राओं ने लिया संकल्प 

Spread the love

उत्तराखंड: 21 June 2026, रविवार को देहरादून में। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में सीआईएमएस ग्रुप ऑफ़ कॉलेज देहरादून, समाज कल्याण विभाग, माय भारत, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, यूथ फाउंडेशन, और उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी ने मिलकर एक विशाल योगाभ्यास का आयोजन किया और 350 छात्र छात्राओं ने नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान के लिए संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद सीआईएमएस कालेज के चेयरमैन और सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष अधिवक्ता ललित जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत का निर्माण कर सकता है। हम सबको अपने परिवार , समाज, शिक्षण संस्थान को ड्रग फ्री रखने कीलिये सदेव प्रयास करना चाहिए यही राष्ट्र निर्माण में हमारी अहम भूमिका होगी।
कार्यक्रम में योगाचार्य श्रीमती कविता डोबरियाल ने लगभग 350 बच्चों को योग के विभिन्न आसन और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया और नशा मुक्त भारत हेतु संकल्प लिया।

इस अवसर पर माय भारत के स्टेट डायरेक्टर श्री अनिल कुमार सिंह और डिप्टी डायरेक्टर मोनिका नांदल विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही, सीआईएमएस के निदेशक रमेश,यूथ फाउंडेशन से कैप्टन कुंवर कुलदीप भगवती, कर्नल जेएस नेगी, मेजर ललित, डॉ अंजना गुसाई, नगमा हसन,माय भारत से राष्ट्रीय स्वयंसेवक आशीष सगोई और नकरौंदा यूथ क्लब के अध्यक्ष अभिषेक राणा, विवेक, योगेश, सगुन सहित 350 युवा भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button