
आरती त्रिपाठी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सम्मेलन का मुख्य आकर्षण AISNA की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती आरती त्रिपाठी को संगठन का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा रही। तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी सहित कई राज्यों से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह ऐलान किया गया। संगठन के सदस्यों ने छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के हित में उनके निरंतर योगदान की सराहना करते हुए इस निर्णय का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर श्रीमती आरती त्रिपाठी एवं श्री अरुण कुमार त्रिपाठी के पुनः प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के सदस्य चुने जाने पर भी खुशी जताई गई। इसे राष्ट्रीय स्तर पर AISNA की बढ़ती प्रभावशीलता के रूप में देखा जा रहा है।
“न्यूज़ इंडिया टीवी” का शुभारंभ
सम्मेलन के दौरान संगठन ने डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए अपने समाचार चैनल “न्यूज़ इंडिया टीवी” का औपचारिक शुभारंभ किया। यह चैनल स्थानीय और क्षेत्रीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने इसे “जनहित की सशक्त आवाज़” बताते हुए संगठन की बड़ी उपलब्धि करार दिया।
निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता पर जोर
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवशंकर त्रिपाठी ने सम्मेलन की सफलता पर सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि AISNA सदैव निर्भीक, निष्पक्ष और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने दक्षिण भारत सम्मेलन के सफल आयोजन और नए नेतृत्व विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त की।
दक्षिण भारत अध्यक्ष श्री एम. श्रीराम ने विभिन्न राज्य इकाइयों के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने घोषणा की कि संगठन का विस्तार अभियान आगे भी तेज़ी से जारी रहेगा तथा आगामी बड़े कार्यक्रम पुडुचेरी और कर्नाटक में आयोजित किए जाएंगे।
सम्मेलन में मौजूद प्रमुख पदाधिकारी
-
डॉ. शिवयोगी मौरियन — तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष
-
श्री एस. सरवनन — महासचिव
-
श्री वी. युवराज — कोषाध्यक्ष
-
श्री ई. धनदयुथपानी — पुडुचेरी अध्यक्ष
-
श्री एम. कृष्णन — कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष
सम्मेलन का समापन पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और लोकतंत्र में स्वतंत्र पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।
AISNA के बारे में
ऑल इंडिया स्मॉल न्यूज़पेपर्स एसोसिएशन (AISNA) देश के छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के हितों की रक्षा और उनके प्रतिनिधित्व के लिए कार्यरत एक प्रमुख राष्ट्रीय संगठन है।



