उत्तराखंडदेहरादूनसामाजिक

किन्नर समुदाय के बधाई शुल्क निर्धारण का किया स्वागत

Spread the love

उत्तराखंड: 06 May 2026, बुधवार को देहरादून / राजधानी स्थित  देहरादून नगर निगम द्वारा किन्नर समुदाय के पारंपरिक “बधाई” की धनराशि को लेकर लिए गए निर्णय का स्थानीय किन्नर समाज ने समर्थन एवं स्वागत किया है। इस पहल को समुदाय ने एक सकारात्मक और सराहनीय कदम बताया है, जिससे समाज में पारदर्शिता, सम्मान और आपसी सामंजस्य को बढ़ावा मिलेगा।

स्थानीय किन्नर समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह निर्णय न केवल उनकी आजीविका को व्यवस्थित करने में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि समाज में उनकी गरिमा को भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने आशा जताई कि इस प्रकार के प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे समाज के सभी वर्गों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

इस अवसर पर किन्नर समाज ने देहरादून मेयर महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से एक नई दिशा मिली है। समुदाय ने नगर निगम प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह पहल सामाजिक समावेश और समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अंत में, किन्नर समाज ने देहरादून की जनता से भी अपील की कि वे इस सकारात्मक बदलाव का समर्थन करें और समाज में प्रेम, सम्मान एवं सहयोग की भावना को आगे बढ़ाएं।

जारीकर्ता: स्थानीय किन्नर समाज, देहरादून,अनुष्का चौहान,सुम्मी राजपूत.निशा चौहान,अलीशा,सोनिया,फैबी छेत्री,डिंपल चौधरी,अदिति आदि उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button