उत्तराखंडचारधामदेहरादून

चारधाम यात्रा में भारी भीड़, कुछ ही दिनों में 2 लाख से ज्यादा दर्शन

Spread the love

 उत्तराखंड: 26 April 2026, रविवार को देहरादून। उत्तराखंड के चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु-उत्तराखंड में 2026 की चारधाम यात्रा शुरू होते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है,राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विगत शनिवार सांय 7:00 बजे तक श्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में 02 लाख 38 हजार 590 तीर्थ यात्रियों ने दर्शनों का पुण्य लाभ प्राप्त किया। शनिवार को 55 हजार 998 से तीर्थ यात्री चार धाम पहुंचे।
श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 22 अप्रैल से चार दिनों के भीतर 1,24,782 तीर्थ यात्रा धाम पहुंचे। शनिवार को धाम में 31,160 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वही  श्री बद्रीनाथ धाम में कपाट खुलने की तिथि 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 37,884 तीर्थ यात्रा धाम पहुंचे। शनिवार को धाम में 13,107 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में 75,924 श्रद्धालु पहुंचे- श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपट खुलने की तिथि 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 75,924 तीर्थ यात्रियों ने धामों में दर्शन किए। यमुनोत्री धाम में आज 38,206 तीर्थ यात्रियों ने तथा गंगोत्री धाम में 37,718 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

उत्तराखंड केचारो धामो  में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी ने केदारनाथ में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, लेकिन भारी संख्या में आ रहे यात्रियों के कारण व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button