उत्तराखंडदेहरादूनविविधसामाजिक

आईसना में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड (ई) भंग, पत्रकार शशि शर्मा बनीं कार्यकारी अध्यक्ष-सदस्यता महाअभियान का ऐलान!

Spread the love

 उत्तराखंड: 19 April 2026, रविवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज  भारत के राजपत्र के अंतर्गत अधिसूचित पत्रकारों की अग्रणी संस्था आल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन (आईसना) में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। आईसना की राष्ट्रीय महामंत्री आरती त्रिपाठी ने उत्तराखंड इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए वरिष्ठ महिला पत्रकार श्रीमती शशि शर्मा को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय महामंत्री आरती त्रिपाठी ने श्रीमती शशि शर्मा पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि वे उत्तराखंड की अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश में संगठन का विस्तार और छोटे समाचार पत्रों के हितों की मजबूती सुनिश्चित होगी।

नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन का विस्तार उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने प्रदेशभर में आईसना की सदस्यता के लिए महाअभियान शुरू करने का ऐलान किया और कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होते ही नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने छोटे एवं मझोले समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकारों से अपील की कि वे आईसना से जुड़कर संगठन को मजबूत करें। इच्छुक पत्रकार व्हाट्सएप नंबर 9837776625 और 8077727740 पर आवेदन भेज सकते हैं।

श्रीमती शशि शर्मा के मनोनयन पर प्रदेश के पत्रकारों और विभिन्न पत्रकार संगठनों में उत्साह देखा गया। उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। उल्लेखनीय है कि श्रीमती शशि शर्मा मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष समिति और पत्रकार पेंशन सम्मान योजना की सदस्य भी हैं।

आईसना के पूर्व प्रदेश महामंत्री सोमपाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि संगठन को पूरा विश्वास है कि श्रीमती शशि शर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों के हितों की हर लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी और सदस्यता अभियान के बाद शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

इस अवसर पर आईसना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संरक्षक उत्तराखंड इकाई श्री गुरदीप सिंह टोनी ,एवं उत्तराखंड इकाई के धीरज पाल सिंह,  अफरोज खान, नीरज पाल, आशोक रावत, बसंत पंत, इफ्तार अंसारी, सोनू उनियाल, पुष्कर नेगी, प्रदीप, जितेंद्र नैय्यर, आरिफ खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी श्रीमती शशि शर्मा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button