उत्तराखंडत्योहार/दिवसदेश-विदेशदेहरादून

अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत – मुख्यमंत्री

Spread the love

उत्तराखंड: 14 April 2026, मंगलवार को देहरादून/राजधानी में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनका हर दौरा राज्य के लिए विकास की नई सौगात लेकर आता है। इस मौके पर ₹12 हजार करोड़ की लागत से एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर और दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर जैसी बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिली।

सीएम ने भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए सामाजिक समरसता पर जोर दिया और बैसाखी व सिख नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है और उत्तराखंड को “21वीं सदी का दशक” बनाने का लक्ष्य तय हुआ है।

वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि राज्य में करीब ₹1.3 लाख करोड़ की सड़क परियोजनाएं चल रही हैं, जिससे कनेक्टिविटी मजबूत होगी और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। चारधाम सड़क, बाईपास, रोपवे और टनल परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

 इस कार्यक्रम में सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को नंदा राजजात यात्रा पर आधारित स्मृति चिन्ह भेंट किया और “पूरी रफ्तार से आगे बढ़ते भारत” का संदेश दिया।

वही इस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल ले.ज (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी भूषण, पूर्व सीएम श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, श्री विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, श्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, श्री गणेश जोशी, श्रीमती रेखा आर्य, श्री खजान दास, डॉ. धन सिंह रावत, श्री सौरभ बहुगुणा, श्री मदन कौशिक, श्री राम सिंह कैड़ा, श्री भरत चौधरी, श्री प्रदीप बत्रा, सांसद श्री अनिल बलूनी, श्री अजय भट्ट, माला राज्यलक्ष्मी शाह, श्री नरेश बंसल उपस्थित हुए। वहीं, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता वर्चुअल माध्यम से शामिल हुईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button