
उत्तराखंड: 26 MARCH 2026, बृहस्पतिवार देहरादून / राजधानी स्थित थाना प्रेमनगर थाना प्रेमनगर 23/03/2026 की रात्रि में कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर में कुछ युवकों के बीच हुई आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के तत्काल CHC प्रेमनगर पहुँचे, जहाँ से घायल युवक दिव्यांशु जाटराना पुत्र अमित जाटराना निवासी ग्राम- अथाई, थाना- भोपा, जिला- मुज्जफरनगर, उ०प्र०, हाल – प्रेमनगर, देहरादून, उम्र – 22 वर्ष की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा दून अस्पताल रेफर किया गया। जहाँ उपचार के दौरान घायल युवक की मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर अंतर्गत धारा 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों पक्षो के युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत है तथा कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर उनके मध्य पुरानी रंजिश थी, इसी के चलते दिनांक 23/03/2026 को दोनों पक्षों के मध्य आपस में विवाद व मारपीट की घटना हुई थी। हत्या के अभियोग में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व में घटना में शामिल 03 अभियुक्तो
1- युवराज कुमार 2- मधुर खंडेलवाल तथा 3- शिवम शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुका है। घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त अंकित भारद्वाज जो कि घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था कि गिरफ्तारी हेतु एस एस पी देहरादून के निर्देशानुसार थाना प्रेम नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही उसके सभी संभावित स्थानों पर लगातार दाबिशें दी जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप घटना में लगातार फरार चल रहे अभियुक्त अंकित भारद्वाज को आज दिनाँक : 26-03-26 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लिंकिट रोड नंदा की चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किये गये डंडे को बरामद किया गया। प्रकरण में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। विवाद के शुरू होने का मुख्य कारण रहे 02 होटलों 01 : बाबा की रसोई तथा 02: होटल चम्पारण को सीज़ किया गया।



